नैनीताल। सुबह से ही रिमझिम वर्षा होने व पहाडिय़ों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आ गई। समाचार लिखे जाने तक रूक-रूक कर वर्षा हो रही थी। वर्षा के कारण कई सैलानी होटलों में दुबके रहे। लम्बे अवकाश के बाद यहां सैलानियों की संख्या में इजाफा देखा गया। रविवार तथा बकरीद एक साथ तीन दिन का अवकाश होने की वजह से नैनीताल में पर्यटकों की आवक एकाएक बढ़ गई है। पर्यटकों की आवक बढऩे से बीते दो माह से मुरझाए पर्यटन कारोबारियों के चेहरों में एक बार फिर से रौनक आने लगी है। वर्षा से पर्यटकों को जरूर फजीहत हुई। नगर की माल रोड समेत तिब्बती, भोटिया, पालिका समेत तल्लीताल व मल्लीताल की बाजारों से पर्यटकों ने खूब खरीददारी की। इसके अलावा पंत पार्क से लेकर गुरुद्वारे तक लगी अस्थाई दुकानों भी पर्यटकों की आवाजाही से चहल पहल बनी रही। नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक चिडियाघर में 1100 वयस्क तथा 157 बच्चों ने उच्च स्थलीय वन्य प्राणियों के दीदार किए। वर्षा के कारण जिले के बंद दो ग्रामीण टूकरा-तुषराड़ व सिरसा सडक़ें यातायात के लिए खोल दिये हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप ंिसह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दिन भर में 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रजत पांडे की मानें तो झील का जलस्तर 4 फीट 10 इंच पर स्थिर बना हुआ है।

नैनीताल में वर्षा होने के दौरान पंत पार्क में घूमते सैलानी।