देहरादून। उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर दुख जताते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
बता दें कि वे कुछ दिन पहले ही इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। प्रकाश पंत एक हफ्ते पहले ही उपचार के लिए अमेरिका गए थे। वे उत्तराखंड सरकार में वित्त, संसदीय कार्य और आबकारी मंत्री के पद पर थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। सीएम रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रकाश पंत का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय श्रति है। उनके निधन से हमारा तीन दशक पुराना साथ यादों में रह गया है। उनकी बीमारी के चलते उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे हैं। पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री थे।
पंत सबसे पहले पिथौरागढ़ विधानसभा से 2002 से 2007 तक निर्वाचित हुए थे। बता दें कि हाल में बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बजट पेश करते हुए उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत की तबीयत बिगड़ गई थे। जिसके चलते वित्त मंत्री पूरा बजट भाषण भी नहीं पढ़ पाए। बाकी बजट भाषण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरा किया।
आपको बता दें कि प्रकाश पंत राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी में रजत पदक (जीबी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता कोयम्बटूर वर्ष 2004) भी जीत चुके थे। वहीं, राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी वे स्वर्ण पदक वर्ष (2004) जीत चुके थे। प्रकाश पंत को साहित्य में भी खास रूचि थी।
राजनीतिक करियर
-1977 में छात्र राजनिति में सक्रिय, सैन्य विज्ञान परिषद में महासचिव, श.स्नातकोत्तर महासचिव।
-1988 नगर पालिक परिषद पिथौरागढ़ में सदस्य निर्वाचित।
-1998 विधानसभा उत्तरप्रदेश में सदस्य निर्वाचित।
-2001 में प्रथम विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड।
-2002 पिथौरागढ़ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित।
-8 मार्च 2007 से द्वितीय निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री।
-18 जुलाई 2017 से अब तक चतुर्थ निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री।