किच्छा। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत को लेकर कमर कस ली है। नगर के बरेली मार्ग पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हरीश रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूजा अर्चना करते हुए फीता काटकर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रावत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिए गए अहिंसा के संदेश व संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश का संविधान खतरे में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगन व मेहनत से चुनाव प्रचार में जुडऩे का आह्वान किया। रावत ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी व विकास विरोधी नीतियों से त्रस्त जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है और निश्चित ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। कार्यक्रम के दौरान सपा से कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता नागेश त्रिपाठी, समाजसेवी गिरधारी गोयल, हनुमान प्रसाद सहित तमाम गणमान्य लोगों का रावत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, महेंद्र चावला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, सरवर यार खान, गुड्डू तिवारी, अरुण शुक्ला किन्नू , सुमित हृदयेश, भूपेंद्र चौधरी बबलू , युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, पुष्करराज जैन, हरीश पनेरू, धीरज रघुवंशी, डॉ. गणेश उपाध्याय, राजकुमार बजाज, सुरेश पपनेजा, नजाकत खान, मेजर सिंह, विनोद कोरंगा, फिरदौस सलमानी, रामबाबू प्रधान, परमजीत सिंह पम्मी, फजील खान, राजेश प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, वीरू बाठला सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।
