हल्द्वानी। रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक और कागज से बने तिरंगों का प्रयोग पूर्णत: निषिद्ध कर दिया है। रेनबो एकेडमी ने नवाचारी प्रथा के तहत एक क़दम और आगे बढ़ाया है। तुलसी इत्यादि उपयोगी पौधों के बीजों से युक्त ये ‘इको फ्रे ंडली तिरंगे’ विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर उपयोग में लाने के सम्मानजनक रूप से इनका निस्तारण किया जायेगा। एकेडमी प्रबंधन व विद्यार्थियों का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक उदाहरण तो प्रस्तुत करेगा साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगा। एकेडमी के प्रबंध निदेशक आरके शर्मा ने बताया कि बीजों वाले इस इको फ्रे ंडली झंडे को रेनबो एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा सीड पेपर से बनाया गया है। सीड पेपर एक बायोडिग्रेडेबल पेपर होता है। जिसमें अलग-अलग किस्म के बीज विद्यार्थियों ने पेपर को विशेष विधि से मोड़ कर डाल दिए हैं। पेपर को मिट्टी में दबाने पर ये बीज अंकुरित हो जाएंगे और कु छ दिनों में ये पौधे बनने लगेंगे। उन्होंने बताया कि एकेडमी द्वारा अन्य विद्यालयों व संस्थाओं के लिए ये इको फ्रेंडली तिरंगे (प्लांटेबल झंडे) नि:शुल्क वितरण हेतु उपलब्ध हैं।
