डोईवाला/ब्यूरो। मशहूर फिल्म एक्टर रणधीर कपूर अपनी माँ कृष्णा कपूर की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के बाद एयरपोर्ट से वापस रवाना हुए।
अपने समय के मशहूर फिल्म एक्टर रणधीर कपूर शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे विशेष चार्टड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो हरिद्वार वीआईपी घाट के लिए रवाना हुए। मंत्रोउच्चारण के बाद हरिद्वार गंगा में रणधीर कपूर ने अपनी मां कृष्णा कपूर की अस्थियां विसर्जित की। उसके बाद रणधीर कपूर और उनके परिजन वापस जौलीग्रांट पहुंचे। जहां से वो विशेष चार्टड विमान से वापस मुंबई के लिए रवाना हुए।