मोटाहल्दू। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को शिव मंदिर सुपी भगवानपुर में मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों से लेकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लेकर जज्बा दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मेरा लक्ष्य स्वस्थ समाज संस्था द्वारा आयोजित मिनी मैराथन का पूर्व सैनिक पूरन चन्द्र कांडपाल व रिटायर्ड कैप्टन अर्जुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया। इसमें दो किमी दौड़ में बच्चों, लड़कियों, महिलाओं, पुरुषों एवं आर्मी के रिटायर्ड जवानों ने भाग लिया और दमखम दिखाया। समापन के दौरान समाजसेवी व गणमान्य लोगों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समाजसेवी दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना है, इसके साथ उन्होंने देश की आजादी के लिए किया गया बलिदान व स्वतंत्रता दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य आयोजक अक्षय जोशी, अर्जुन सिंह, दीपक असवाल, प्रेम सिंह बिष्ट, प्रेम भट्ट, नंदन सिंह चुफाल, मुरलीधर भट्ट, देवकी नंदन जोशी, जमन सिंह, विजय जोशी, पूरन कांडपाल, रणधीर सिरोही, दिनेश नागिला, प्रेम प्रकाश बृजवासी, दीपक मेहरा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
