हल्द्वानी। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा संभाग कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत ने कहा कि सुषमा स्वराज का निधन भारतीय राजनीति की अपूर्णीय क्षति हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक सूझबूझ से विदेश मंत्री रहते हुये कई राजनीतिक मुद्दों को सुलझाया था। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि सुषमा स्वराज हम सभी की प्रेरणास्रोत हैं और उनके निधन से सभी कार्यकर्ताओं को दुख हुआ है और हम सभी उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता हयात सिंह महरा, केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनु अधिकारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव ममता पलडिय़ा, विजय मनराल, चंदन बिष्ट, दिनेश आर्य, तरुण बंसल, प्रकाश रावत, उमेश शर्मा, प्रतिभा जोशी, बीना जोशी, नीरज पंत आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
